बुहाना: सोहली गांव में रेडीमेड दुकान में लगी आग, लाखों रुपए के रेडीमेड कपड़े एवं गारमेंट्स सामान जलकर हुआ राख
पचेरी क्षेत्र के सोहली गांव में सोमवार को एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान की दीवारों भी फट गई, वहीं दुकान में आग लगने से सारा सामान जल कर राख हो गया। दुकान मालिक कृष्ण सोनी ने बताया कि गांव में ही रेडिमेड कपड़ों की दुकान कर रखी है। आज दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया।