बुहाना: ढाणा गांव के ठाकुर जी मंदिर में चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस ने हरियाणा में दी दबिश
सिंघाना के ढाणा गांव में चोरों ने ठाकुर जी के मंदिर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे और दानपेटी को उखाड़ कर ले गए। अब घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर सिंघाना पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है।