बुहाना: पचेरी कलां पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जनों को किया गिरफ़्तार
पचेरी कलां पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम का गठन कर अवैध शराब माफिया के खिलाफ दबीश दी गई। जिस पर पुलिस ने चुडीना निवासी परमानंद व मेघपुर निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।