बुहाना: माजरी गांव में विवाहिता का पंखे पर शव लटकते हुए मिलने के मामले में पति ने एक युवक के खिलाफ हत्या का करवाया मामला दर्ज
पचेरी कलां थाने का माजरी गांव में 7 दिन पहले पंखे से एक विवाहिता का शव लटका मिला था। मामले में अब महिला के पति ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पचेरी थानाधिकारी राजपाल यादव ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।