बुहाना: बुहाना में तहसील कार्यालय के सामने ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, विश्व व्यापार संगठन का फूंका पुतला
बुहाना में तहसील कार्यालय के सामने सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर बुहाना तहसील के सामने संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्व व्यापार संगठन का पुतला भी फूंका गया।