बुहाना: सिंघाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन
सिंघाना में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विशेष शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता विकास भालोठिया रहे। ईओ सुरेश कुमार वर्मा ने शिविर की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया।