मटिहानी में बाढ़ राहत व्यवस्था पर बड़े सवाल
गोरगामा पंचायत में पशु चारा (भूसा) वितरण में भारी गड़बड़ी का आरोप। अधिकारियों के अनुसार 45.5 क्विंटल भूसा भेजा गया, जबकि पंचायत प्रतिनिधियों का दावा है कि सिर्फ 19 बक्कू (करीब 15–20 क्विंटल) ही पहुंचा। आखिर 25–30 क्विंटल भूसा गया कहां?
वहीं रामदीरी-1 पंचायत सरकार भवन पर अब तक भूसा वितरण शुरू नहीं हुआ है। प्रखंड के किसी भी सामुदायिक रसोई केंद्र पर बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था भी नहीं है।
हालांकि हेमरपुर में बाढ़ पीड़ितों के धरना के बाद जिला प्रशासन ने हेमरपुर सहित दो अन्य स्थानों पर सामुदायिक रसोई शुरू कर दी है।
#Matihani #Begusarai #FloodRelief #NewsOfBegusarai