बाढ़ की वर्तमान स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों को लेकर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय द्वारा समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में प्रेस वार्ता की गई।
उन्होंने बताया कि जिले में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घट रहा है तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई, नाव, चिकित्सा शिविर, बोट एम्बुलेंस एवं पशु चिकित्सा सेवाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही, बाढ़ के बाद संभावित संक्रमण एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग एवं स्वच्छता कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
IPRD Bihar
#begusarai