बालाघाट: श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का 14वां स्थापना महोत्सव 23-24 अप्रैल को, नगर मुख्यालय में प्रेस वार्ता में दी जानकारी
शहर के गुजरी चौक स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में चतुर्दश स्थापना महोत्सव के तहत 23 एवं 24 अप्रैल को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर समिति द्वारा इसकी जानकारी नगर मुख्यालय में बुधवार लगभग प्रातः 11 बजे प्रेस वार्ता में दी गई। 23 अप्रैल को शाम 7 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायक नंदू ताम्रकार अपनी प्रस्तुति देंगे