चोरगलिया के लाखनमण्डी में भारी बारिश के बीच दो मकानों पर आम का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पेड़ गिरने से दोनों मकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान पेड़ के नीचे दब गया। हादसे में एक व्यक्ति के हाथ में चोट आई, जबकि 18 वर्षीय युवती को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मकानों के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किया। पेड़ गिरने से दोनों मकानों और सामान को नुकसान पहुंचा है।
#Chorgalia #Lakhmandi #Haldwani #Nainital #Uttarakhand #HeavyRain #RainAlert #RainDamage #TreeFall #RescueOperation #ReliefOperation #PoliceRescue #UttarakhandPolice #NainitalPolice #ChorgaliaPolice #RainNews #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #WeatherUpdate #RainUpdate #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews