_*अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर शराब बरामद*_
*रायबरेली, 22 सितम्बर 2026*
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देश एवं उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा सदर तहसील के थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत हाजीपुर बाजार में अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री के अड्डों तथा संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।