रायबरेली: सरेनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा गहरौली के ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद मामला चर्चा में है। आरोपों को लेकर ग्राम प्रधान ने अपना पक्ष रखते हुए इन्हें गलत और भ्रामक बताया। प्रधान का कहना है कि आरोप लगाने वाले को मामले की पूरी जानकारी नहीं है। उनके मुताबिक संबंधित कार्य के नाम पर न तो कोई धनराशि निकाली गई है और न ही मौके पर आरोपों को साबित करने वाला कोई तथ्य सामने आया है। प्रधान ने कहा कि बिना पूरी जानकारी के लगाए गए आरोपों से गलत धारणा बन रही है। फिलहाल मामले में दूसरे पक्ष का बयान आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
#voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली
Rae Bareli, Raebareli | Sep 21, 2026