ई बिहार है भैया… यहां लोग दारू भी लूट लेते हैं! 😁
पटना-बख्तियारपुर हाईवे पर शराब से लदी एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद वहां मौजूद राहगीरों की भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शराब की बोतलें निकालनी शुरू कर दीं। वायरल वीडियो में कई लोग हाथों में शराब की बोतलें लेकर भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शराबबंदी वाले बिहार में इस घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद जिस तरह से लोग शराब की बोतलें लूटते दिखे, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए, शराबबंदी बिहार की यह तस्वीर।
Jagdishpur, Bhojpur | Aug 22, 2026