पकरीबरावां: छतरवार मोड़ के पास सड़क पर जाम और आगजनी मामले में 31 नामजद, 100 अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज
पकरीबरावां-वारिसलीगंज मार्ग पर छतरवार मोड़ के पास सड़क हादसे के बाद हुए जाम और आगजनी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष रंजन चौधरी के अनुसार, मामले में 31 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने छतरवार गांव के अनिल कुमार, हरेराम कुमार, पंकज कुमार और अशोक गिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।