गोरखपुर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बेतियाहाता हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हुए हैं। दौरे के दौरान सोमवार सुबह उन्होंने बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।सुबह 8:30 बजे अपने निवास स्थान बेतियाहाता से निकलकर वे सीधे मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।