गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने कुसमी से बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
खोराबार पुलिस ने बंधक बनाकर लूटपाट और मारपीट करने के आरोपी गैंगस्टर अंगद कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को काम दिलाने का झांसा देकर गोरखपुर बुलाता था और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करता था।अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।