गोरखपुर: अब मौसम नहीं रोक सकेगा फ्लाइट की उड़ान, गोरखपुर एयरपोर्ट 24x7 रहेगा ऑपरेशनल
अब खराब मौसम में भी फ्लाइट्स की उड़ान नहीं रुकेगी। गोरखपुर एयरपोर्ट पर DVOR (डॉप्लर VHF ओमनी रेंज) सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिससे 110 किमी दूर से ही फ्लाइट्स को सिग्नल मिलेगा और वे सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकेंगी।एयरपोर्ट अब 24x7 ऑपरेशनल रहेगा। ATC अब 100 किमी की रेंज तक एयरक्राफ्ट्स को कंट्रोल कर सकेगा।