गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को रामगढ़ताल से किया गिरफ्तार
रामगढ़ताल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त राजन पुत्र रामनरेश साहनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 8 फरवरी 2025 को वादी मुकदमा पर अवैध असलहे से जानलेवा हमला करने का आरोप है। मामले में थाना रामगढ़ताल में मु.अ.सं. 80/2025 में विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसकी तलाश की जा रही थी।