बांसगांव: भौआपार शिव मंदिर पर जल चढ़ाने गई लड़की के गले से महिला ने चोरी से काटा गले का चैन, बेलीपार पुलिस की मदद से चैन हुआ बरामद
बेलीपार थाना भौआपार शिव मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर भारी भीड़ थी। शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए व भगवान शिव का दर्शन करने के लिए पहुंचे खजनी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के निवासी फौजदार मौर्य की पुत्री अनु मौर्य के गले का चैन भीड़ में चोरी से एक महिला ने काट लिया। गले के चैन को काटते हुए बेलीपार थाने के पुलिसकर्मीयों ने देख लिया था।