बांसगांव: भैंसहा निवासी व लीलावती सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने एसएसपी से किया मुलाकात, कॉलेज बंद करने की चेतावनी लिया वापस
गगहा इलाके के भैंसहा निवासी व लीलावती सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक राधामोहन सिंह ने एसएसपी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने छात्राओं से छेड़खानी के एक मामले को लेकर पांच अगस्त से कॉलेज को बंद करने की दी चेतावनी को वापस ले लिया है। उधर, पुलिस ने भी एहतियातन पुलिस पिकेट लगा दी है, लेकिन जांच में आपसी रंजिश की बात भी सामने आ रही है।