बांसगांव: शौच के लिए घर के पीछे गई किशोरी के साथ गाँव के ही एक युवक ने किया छेड़छाड़, किशोरी की मां ने बड़हलगंज थाने मे की शिकायत
गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने वाली किशोरी सोमवार को घर के पीछे शौच के लिए गई हुई थी। तभी किशोरी को अकेला पाकर गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंच गई तभी युवक उन्हें धक्का देते हुए वहां से भाग निकला।