आबू रोड: माउंट आबू की फ्रेंड्स कॉलोनी में दो भालुओं की दस्तक, एक घंटे तक मचा हड़कंप, रिहायशी इलाके में बेखौफ घूमते रहे भालू
माउंट आबू शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी में दो भालू दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों भालू करीब एक घंटे तक रिहायशी इलाके में घूमते रहे। इस दौरान वे कभी कचरे के ढेर के पास पहुंचे तो कभी कॉलोनी की अलग-अलग गलियों में घूमते नजर आए। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत के साथ-साथ उत्सुकता भी देखने को मिली।भालुओं की मौजूदगी की सूचना मिलते ही कई लोग अपने घरों से