हरिद्वार: पतंजलि योगपीठ में मनाया गया गुरू पूर्णिमा का पर्व, योगगुरु स्वामी रामदेव ने होटल ढाबों को लेकर दिया बड़ा बयान
पतंजलि योगपीठ में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने होटल ढाबों को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि जब रामदेव को रामदेव लिखने में कोई परेशानी नहीं है तो रहमान को परेशानी क्यों हो रही है। बता दे कि सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई का स्वामी रामदेव ने समर्थन किया। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर उन्होंने अपनी माता का आशीर्वाद भी लिया।