हरिद्वार: भूपतवाला में सूखी नदी के पास बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कपड़े की दुकान भी जली
भूपतवाला में शनिवार देर रात सूखी नदी के पास शॉर्ट सर्किट से एक बिजली के खंभे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कपड़े की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कपड़े की दुकान स्वाहा हो गई। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।