कोल: जसरथपुर, बीच सड़क पर खड़े ट्रैक्टर के हैरो से टकराकर स्कूटी सवार दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल,पुलिस से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 थाना अकराबाद इलाके के जसरथपुर में बीच सड़क पर खड़े ट्रैक्टर के हैरो (खेत जोतने वाला यंत्र)से टकराकर स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों के द्वारा मामले से इलाका पुलिस को अवगत करवाते हुए ट्रैक्टर स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस में तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई का घायलों को आश्वासन दिया है