कोल: जवां पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को कासिमपुर तिराहे से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 SSP संजीव सुमन द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में जवां पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को कासिमपुर तिराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विक्रम चौधरी पुत्र अरविंद गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस के द्वारा सोमवार को जेल भेज दिया गया है।