कोल: जिले की शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन हाजिरी लगाकर जताया विरोध, हाजिरी न लगने की वजह बताई नेटवर्क प्रॉब्लम
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 प्रदेश सरकार द्वारा आज से समस्त सरकारी शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। हाजिरी लगाने का नियम 8 जुलाई से प्रदेश भर में लागू हो गया है। हाजिरी लगाने के आदेशों का शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिले के कई प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने आज ऑनलाइन हाजिरी लगाई लेकिन इसका विरोध भी किया है।