कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत बार में घुसकर दबंगों ने मांगी चौथ, बार मालिक ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 8, 2024 बार में घुसकर दबंग लोगों ने बार मालिक से बार चलने को लेकर चौथ मांगी और बार में फ्री में सेवा देने की बात कही। जब इस बात से बार मलिक ने इनकार किया तो उक्त दबंग लोग बार मलिक को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इस संदर्भ में बार मलिक के द्वारा सोमवार करीब 9:00 बजे संबंधित थाने में उक्त दबंग लोगों की शिकायत की है।