सीएम के ओएसडी ने भिवानी में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन की ली बैठक.....
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी विरेन्द्र सिंह बडखालसा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला के सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन के साथ बैठक की। उन्होंने सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी एमीनेंट पर्सन से उनके क्षेत्रों की जनसमस्याओं, सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजन की अपेक्षाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि एमिनेंट पर्सन अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचने और जमीनी स्तर की समस्याओं का फीडबैक प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभा सकते हैं।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 11, 2026