टीकमगढ़: पत्नी को कैंसर, इलाज के लिए गरीबी रेखा का कार्ड नहीं बनने पर कलेक्ट्रेट में शिकायत
भितरवार गांव निवासी किस्सू नाम का व्यक्ति टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी को कैंसर हो गया है जिसका इलाज 2 साल से दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में चल रहा है। व्यक्ति ने बताया कि इलाज के लिए अस्पताल में गरीबी रेखा का कार्ड मांगा गया। उसने गरीबी रेखा के कार्ड के लिए विधिवत आवेदन दिया है लेकिन आज दिनांक तक कार्ड नहीं बना है।