मोहम्मदगंज: जपला-मोहम्मदगंज पथ पर सड़क हादसे में दो युवक घायल, हुसैनाबाद अस्पताल में इलाज जारी
जपला-मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर भजनिया स्थित बायोडीजल पेट्रोल पंप के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान पांडू थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी 15 वर्षीय आदित्य ठाकुर, पिता बसंत ठाकुर, तथा मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया निवासी 18 वर्षीय जय गुरु उर्फ चिरकुट, पिता सूरजदेव शर्मा के रूप में हुई है।