लालगंज: तहसील मुख्यालय लालगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने की मांग तेज, लोगों के बीच बना प्रमुख मुद्दा
तहसील मुख्यालय लालगंज को नगर पंचायत का दर्जा कब मिलेगा। यह सवाल यह लोगों के बीच प्रमुख मुद्दा बन गया है। आबादी 10000 के पार पहुंच चुकी है। जागरूक नागरिक हरिशंकर मिश्रा, गणेश सोनी, सुरेश केसरवानी, डॉ आर आर कुशवाहा, पन्नालाल सिंह, तूफानी लाल यादव, शिव शंकर पांडे आदि लोगों ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे बताया कि लालगंज अब गांव नहीं है। यहां शहरी सुविधाओं की जरूरत है।