लालगंज: गंभीरपुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ₹50,000 के इनामी गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी व मय हमराह फोर्स व एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने 50000 रुपए के इनामियां गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी अब्दुल वाहिद को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।