गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना लोनी पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 22 वर्षीय इमरान नाम के शातिर अभियुक्त को सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे लोकल इनपुट व मुखबिर की सूचना के आधार पर लोनी तिराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 7 जुलाई को वादिया की ओर से तहरीर दी गई थी।