Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

वोटर लिस्ट से लेकर महंगाई तक, सरकार पर जमकर बरसे अताउर रहमान पेपर लीक, खाद संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर उठाए सवाल मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, विधायक एवं पूर्व मंत्री अताउर रहमान शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूचियों की समीक्षा की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक प्रभारियों, बीएलए एवं बूथ प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर चर्चा की।बैठक में पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अताउर रहमान का फूलमालाओं और बुके देकर जोरदार स्वागत किया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अताउर रहमान ने प्रदेश सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं के समाधान में विफल रही है।किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में किसानों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।महंगाई पर सरकार को घेरते हुए सपा विधायक ने कहा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है तो गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार क्यों बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।मतदाता सूची के संबंध में उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अक्सर मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां देखने को मिलती हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाता सूची का गहन सत्यापन करने तथा फर्जी, डबल और गलत प्रविष्टियों को चिन्हित कर उन्हें हटवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का पारदर्शी और त्रुटिरहित होना आवश्यक है।अताउर रहमान ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा और प्रदेश में नई सरकार का गठन होगा।बैठक में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक राजेश यादव, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने किया। Chaudhary Ram Kumar Bhojwal Tanveer Khan Samajwadi Party Roshan lal verma -mla Mohd Shahnawaz

MORE NEWS

विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, 130 खिलाड़ियों ने भरी स्वास्थ्य और पर्यावरण की उड़ान

शाहजहांपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर द्वारा रविवार प्रातः 6 बजे हथौड़ा चौराहे से शहीद पार्क तक साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विनय पांडे, जिला खेल अधिकारी एस.पी. बामनिया तथा नन्हे खिलाड़ी आयुष ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्टेडियम के विभिन्न खेलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, अजय पाल सिंह वर्मा, निशांत कुमार और इरफान खान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। लगभग 130 खिलाड़ियों ने साइकिलिंग में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, 130 खिलाड़ियों ने भरी स्वास्थ्य और पर्यावरण की उड़ान शाहजहांपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर द्वारा रविवार प्रातः 6 बजे हथौड़ा चौराहे से शहीद पार्क तक साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विनय पांडे, जिला खेल अधिकारी एस.पी. बामनिया तथा नन्हे खिलाड़ी आयुष ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्टेडियम के विभिन्न खेलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, अजय पाल सिंह वर्मा, निशांत कुमार और इरफान खान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। लगभग 130 खिलाड़ियों ने साइकिलिंग में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 7, 2026

*शाहजहांपुर में कांग्रेसियों ने अमेरिकी झंडा जलाया:* भारतीय झंडे के अपमान के विरोध में जताया रोष, जिलाध्यक्ष बोले- भारतीय झंडे का अपमान पूरे भारत की भावनाओं का अपमान है 
https://dainik.bhaskar.com/pM9V4mV6L3b

*शाहजहांपुर में कांग्रेसियों ने अमेरिकी झंडा जलाया:* भारतीय झंडे के अपमान के विरोध में जताया रोष, जिलाध्यक्ष बोले- भारतीय झंडे का अपमान पूरे भारत की भावनाओं का अपमान है https://dainik.bhaskar.com/pM9V4mV6L3b

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 7, 2026

वोटर लिस्ट से लेकर महंगाई तक, सरकार पर जमकर बरसे अताउर रहमान पेपर लीक, खाद संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर उठाए सवाल मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, विधायक एवं पूर्व मंत्री अताउर रहमान शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूचियों की समीक्षा की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक प्रभारियों, बीएलए एवं बूथ प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर चर्चा की।बैठक में पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अताउर रहमान का फूलमालाओं और बुके देकर जोरदार स्वागत किया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अताउर रहमान ने प्रदेश सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं के समाधान में विफल रही है।किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में किसानों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।महंगाई पर सरकार को घेरते हुए सपा विधायक ने कहा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है तो गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार क्यों बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।मतदाता सूची के संबंध में उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अक्सर मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां देखने को मिलती हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाता सूची का गहन सत्यापन करने तथा फर्जी, डबल और गलत प्रविष्टियों को चिन्हित कर उन्हें हटवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का पारदर्शी और त्रुटिरहित होना आवश्यक है।अताउर रहमान ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा और प्रदेश में नई सरकार का गठन होगा।बैठक में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक राजेश यादव, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने किया। Chaudhary Ram Kumar Bhojwal Tanveer Khan Samajwadi Party Roshan lal verma -mla Mohd Shahnawaz - Shahjahanpur News