पटोरी: समस्तीपुर: चकसाहो वाया नदी में तेज रफ्तार ट्रक कूदा, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चकसाहो गांव के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। चकसाहो गांव से होकर गुजरने वाली ताजपुर–बख्तियारपुर फोर लेन सड़क के समीप तेज रफ्तार एक हाईवे ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से फिसलते हुए बाया नदी में भरे पानी में जा कूदा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।