नदबई: नदबई में दो भाइयों से मारपीट, पीछा कर हमला किया, मोबाइल और नकदी छीनी, लखनपुर थाने में मामला दर्ज
नदबई के गांव दयावाली के पास पानी पीने के लिए रुके बाइक सवार दो भाइयों के साथ चार युवकों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर उनका पीछा कर बिलौठ मोड़ पर मारपीट कर दी। बदमाशों ने दोनों भाइयों पर हॉकी और अवैध हथियार से हमला किया, जिसमें दोनों घायल हो गए।