जमुई: टिहिया में कबूतर को दाना देने गई महिला को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
Jamui, Jamui | May 19, 2026 जमुई जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही सांप काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार 12 बजे टीहिया गांव में कबूतर को दाना दे रही एक महिला को सांप ने डंस लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल महिला की पहचान टीहिया निवासी 45 वर्षीय अनीता देवी के रूप में की गई है। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।