सिवनी: विधि महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति बैठक: नए पाठ्यक्रम और सुविधाओं पर फैसले, भवन निर्माण में तेजी के निर्देश
Seoni, Seoni | Sep 29, 2026 सिवनी कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में शासकीय विधि महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक हुई। मंगलवार को बैठक में नए पाठ्यक्रम, अतिरिक्त कर्मचारियों, पुस्तकों और अन्य आवश्यकताओं के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही नवीन भवन निर्माण की समीक्षा कर तेजी और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।