जहानाबाद: परस बिगहा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में आरोपित महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रही एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, गिरफ्तार महिला की पहचान थानाक्षेत्र की कोरमा गांव की अनीता देवी है , परस बिगहा थानाध्यक्ष ने गुरुवार संध्या लगभग 5 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया।