डिंडौरी: मोबिलाइजरों की सेवा बहाली के लिए पेसा मोबिलाइजर संघ और भारतीय मजदूर संघ डिंडौरी ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
डिंडौरी में पेसा मोबिलाइजर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों और मोबिलाइजरों ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे पेसा मोबिलाइजर की सेवा समाप्ति आदेश निरस्त करने एवं सात दिवस के अंदर सेवा बहाली करने को लेकर रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम का ज्ञापन सौपा । भारतीय मजदूर संघ एवं पेसा मोबिलाइजर के सदस्यों नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा