विजयनगर: बिजयनगर में पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, उमड़ी भारी भीड़, कार्यकर्ताओं के साथ नगरवासी हुए शामिल
नगर पालिका परिसर बिजयनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल बिजयनगर द्वारा शनिवार को एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मंडल अध्यक्ष अमित मोदी ने शनिवार शाम 6 बजे जानकारी दी।बताया की राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यो के उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह का बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण (लाइव) देखा व सुना गया।