राजस्थान के अलवर जिले के हरसौली गांव में भारतीय सेना के जवानों ने मानवता और भाईचारे की भावुक मिसाल पेश की। दिवंगत हवलदार पप्पल सिंह की बेटी की शादी में उनकी पुरानी 16 जाट रेजिमेंट के अधिकारी और जवान परिवार बनकर पहुंचे।
सेना के जवानों ने बेटी को पिता की तरह आशीर्वाद दिया और विवाह के अवसर पर 1 लाख 61 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
सेना के इस सराहनीय कदम ने दिखाया कि सैनिकों के बीच का रिश्ता केवल ड्यूटी तक सीमित नहीं होता, बल्कि उनके परिवारों के प्रति भी जीवनभर अपनत्व और जिम्मेदारी का भाव बना रहता है।
.
.
.
.
#IndianArmy #16JatRegiment #Alwar #Rajasthan #ArmyFamily
Fatehabad, Agra | Nov 24, 2026