दिल्ली के जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले को लेकर डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह का बयान सामने आया है।
डीसीपी के अनुसार, आरोपी नबील की मां और बहन पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं। दोनों ने नबील पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से उसकी काउंसलिंग कराने की मांग की थी।
इसके बाद सब-इंस्पेक्टर अजय ने नबील को फोन कर थाने बुलाया। शुरुआत में उसने आने से इनकार किया, लेकिन मां और बहन के थाने में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर वह आने के लिए तैयार हो गया।
थाने में हुई घटना के बाद पांच पुलिसकर्मियों और आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.
.
.
.
#DelhiPolice #JamaMasjid #PoliceAttack #DCPDelhi #RohitRajbirSingh
Fatehabad, Agra | Nov 24, 2026