उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अवैध शराब के कारोबार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सकरार थाना क्षेत्र में अवैध शराब छिपाने के लिए जमीन के नीचे टैंक बनाकर उसके ऊपर हैंडपंप लगाया गया था। हैंडपंप चलाने पर पानी की जगह कच्ची शराब निकलती थी।
पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 30 लीटर अवैध शराब बरामद की, जबकि करीब 1,000 लीटर लहन मौके पर नष्ट कर दिया।
कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
.
.
.
.
#Jhansi #JhansiNews #IllegalLiquor #LiquorMafia #HandPump
Fatehabad, Agra | Nov 24, 2026