बाह: बटेश्वर जाते समय खाद-बीज व्यापारी की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे गड्ढे में मिली बाइक
बाह कस्बे के केंजरा रोड तिराहे पर खाद-बीज की दुकान चलाने वाले 32 वर्षीय मोहित की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुंवरखेड़ा निवासी रामबरन के पुत्र मोहित दुकान बंद कर बाइक से बटेश्वर जा रहे थे। रास्ते में गांव खेड़ा देवीदास के पास सड़क किनारे गड्ढे में उनकी मोटरसाइकिल स्टार्ट हालत में मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज आशेन्द्र सिंह