भिवानी: हनुमान गेट निवासी महिला की दुकान और मकान में बदमाशों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला
जैन चौक पुलिस चौकी को दी शिकायत में हनुमान गेट निवासी सराेज ने बताया कि वह अपने घर पर ही फास्ट फूड की दुकान चलाती है, जबकि उसका पति ऋषि कुमार बिल्डिंग तोड़ने का काम करता है, जिसने पीपली वाली जोहड़ी के पास एक दुकान भी किराये पर ली हुई है। उसके पति के साथ भारत, पूर्ण, पप्पु और सोमबीर के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर उनके साथ मारपीट की गई।