भिवानी: डीएलएसए ने बाल विवाह एक्ट, पोक्सो एक्ट और किशोर न्याय एक्ट के बारे में किया कार्यशाला का आयोजन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार प्राधिकरण के सीजेएम-कम-सचिव कपिल राठी की अध्यक्षता में स्थानीय एडीआर सेंटर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के लिए किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम व पास्को अधिनियम एवं बाल विवाह अधिनियम बारे कार्यशाला का आयोजन किया गया।