भिवानी: फ्रेंड्स कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण, सामान व नकदी चुराई पुलिस ने किया मामला दर्ज
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि वह हाल फ्रेंडस कालोनी गली नंबर 12 में रहता है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। वह अपने काम पर चला गया, जबकि उसकी पत्नी सुनीत उनकी बेटे नुपूर को सीएसबी के पेपर दिलवाने के लिए वाराणसी चली गई। उसे पड़ाेसियों से सूचना मिली कि उसके घर के गेट के ताले टूटे हुए है। और घर में चोरी हो गई।