भिवानी: भिवानी ब्लड बैंक में अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 33 ने किया रक्तदान
थैलेसीमिया पीडि़तों की मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तवीर मनीष वर्मा द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यअतिथि शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा एवं ब्लड बैंक प्रभारी डा. मोनिका सांगवान ने शिरकत की तथा रक्तदाताओं को बैज लगाए।